8000 रुपये से कम के बेस्ट स्मार्टफोन

क्या आप एक शानदार बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं? यहां आपके लिए 8000 रुपये से कम कीमत में मिलने वाले बेहतरीन स्मार्टफोन्स की लिस्ट दी गई है।

POCO C3

इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है,  इस फोन का बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 7,499 रुपये है। MIUI 12 के साथ यह फोन बिना किसी अनावश्यक विज्ञापन के आता है। यह Mediatek Helio G35 प्रोसेसर पर चलता है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जो दिन के उजाले में अच्छी फोटोग्राफी करता है।

Images from google

REALME C11

Realme C11 भी 5000 mAh बैटरी के साथ आता है। इसके बेस वेरिएंट में 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसकी कीमत 7,999 रुपये है। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है, लेकिन इसमें फेस-अनलॉक फीचर मौजूद है। यह Mediatek Helio G35 प्रोसेसर पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Images from google

Infinix Smart 4 Plus

Infinix Smart 4 Plus एक बड़ा बैटरी बैकअप वाला स्मार्टफोन है। इसमें 6000 mAh की बैटरी दी गई है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका बेस वेरिएंट 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है,  इसकी कीमत 7,499 रुपये है। यह फोन Mediatek Helio A25 चिपसेट पर चलता है। इसमें 6.82 इंच का HD+ डिस्प्ले है और 13MP+डेप्थ डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Images from google

Micromax IN 1B

यह फोन 2GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6,999 रुपये में आता है, जबकि इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 7,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन में Mediatek Helio G35 गेमिंग प्रोसेसर के साथ 12nm ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 6.52 इंच का HD+ डिस्प्ले है, इसमें 5000 mAh बैटरी दी गई है, जो USB Type-C सपोर्ट और 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। यह फोन स्टॉक एंड्रॉयड 10 गो एडिशन पर चलता है|

Images from google

कैमरा परफॉर्मेंस

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं तो यह स्मार्टफोन्स आपके लिए अच्छे विकल्प हैं। POCO C3 में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। Realme C11 में ट्रिपल रियर कैमरा और 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Infinix Smart 4 Plus में 13MP+डेप्थ डुअल कैमरा सेटअप है और 8MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। वहीं, Micromax IN 1B में 13MP का डुअल कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Images from google

बैटरी परफॉर्मेंस

अगर आपको ज्यादा बैटरी बैकअप वाला फोन चाहिए तो Infinix Smart 4 Plus सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें 6000 mAh की बैटरी दी गई है। POCO C3, Realme C11 और Micromax IN 1B में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, लेकिन Micromax IN 1B में USB Type-C सपोर्ट और फास्ट चार्जिंग का भी फीचर दिया गया है।

Images from google